फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीबी मरीजों की बढ़ी परेशानी, केंद्र खुला पर कर्मचारी नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद मुख्यालय स्थित जिला क्षय रोग केंद्र में मरीजों को कर्मचारियों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तय समय पर खुलता है, लेकिन कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते। इससे जांच और परामर्श के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजकर छह मिनट तक प्रयोगशाला के कक्ष बंद थे। दवा वितरण पटल भी सूना था और चिकित्सक कक्ष में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। सुबह नौ बजकर दस मिनट तक भी प्रयोगशाला में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। जांच कराने आए मरीज प्रयोगशाला खुलने के इंतजार में बेंच और चबूतरों पर बैठे नजर आए।
शासन की ओर से देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। चिह्नित क्षेत्रों में टीबी की जांच और स्क्रीनिंग कर मरीजों की पहचान की जाती है। पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाता है। मरीजों को उपचार के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन


कोट
जिला क्षय रोग केंद्र पर कर्मचारियों के समय पर न आने की जानकारी हुई है। इसकी जानकारी कर समय पर आने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद भी न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें