फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफयाना के लोगों को झेलना पड़ रही है वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपेक्षित नीति और कर्मचारियों की मनमानी के चलते सरफयाना मोहल्लें के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वोल्टेज अप डाउन होने से कई घरों में रखे विद्युत उपकरण जल जाने से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी थी। जानकारी के बाद विद्युत विभाग ने इस कमी को दूर कर दिया।
विज्ञापन

कुछ समय से नगर और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पट्टी से उतर गई है। आएदिन लाइन में फाल्ट आना, ट्रांसफार्मर जलना, मशीन में खराबी आना, तारों का टूटना आम बात हो गई है। सरफयाना मोहल्ले के उपभोक्ताओं को पिछले एक सप्ताह से वोल्टेज की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार कभी-कभी वोल्टेज इतना धीमा आता है कि टार्च चलाना पड़ती है और कभी वोल्टेज इतना अधिक आता है कि घर में रखे विद्युत उपकरणों को बंद करना पड़ता है। वोल्टेज की इस समस्या से वह एक सप्ताह से परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर रविवार को विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर लाइन को ठीक किया।
विज्ञापन

- इस समस्या के बारे में किसी उपभोक्ता ने कभी जानकारी नहीं दी। जानकारी मिलने के बाद रविवार को इसे ठीक करा दिया गया है।
- विनय साहू, जेई तालबेहट उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें