फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस विपिन रावत समेत शहीद सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
वर्णी कॉलेज में सीडीएस विपिन रावत को श्रद्घांजलि अर्पित करते एनसीसी के छात्र - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में हुई घटना में देश के सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी और सैन्य अफसर व अन्य कर्मियों के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसीक्रम में भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि देश को एक स्तब्ध करने वाली घटना है। रावत की वीरता का गवाह सारा देश है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रावत, रक्षा विशेषज्ञ अजीत डोभाल के साथ इस समय हमारी सेना विश्व की तीसरे नंबर की सेना बनने पर अग्रसर है, ऐसे में उनका बिछड़ना अत्यंत दुखदायी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार, कैलाश सिंह निरंजन, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र गोस्वामी, वंशीधर श्रीवास, श्रीकांत कुशवाहा, गौरव गौतम, अजय पटैरिया, देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे। इधर, एवीएम इंटर कॉलेज में विपिन रावत को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर डायरेक्टर श्रेयश ड्योडिया, एके जैन, शिवराम झा, दीप्ति अरोरा, वैभव पराशर, शालिनी राजपूत, कृष्णा राठौर, तृप्ति वाला शर्मा, निधि, विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेरा में शहीद सैन्य अफसरों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अक्षय किलेदार, भगवत सिंह बैस, शिवनारायण शर्मा, अरविंद सिंह, रानी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
एनसीसी कैडेट्स ने दी सैल्यूट सलामी
ललितपुर। श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य समेत स्टाफ व एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट संजीव कुमार शुक्ला और कैडेट्स ने सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीनियर अंडर ऑफीसर असवेंद्र राजपूत के नेतृत्व में जनरल सैल्यूट सलामी शस्त्र दिया गया। शहीदों की स्मृति में विद्यालय परिसर स्थित वर्णी वाटिका को एनसीसी कैडेट द्वारा गोद लिया गया। इस मौके पर अंडर ऑफीसर अनुज पाठक, सार्जेंट अबरार खान, विकास अन्य कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
ललितपुर। बृहस्पतिवार को श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य सैन्य अफसरों को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थापक व प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रतीक चौधरी, प्रो. भगवत नारायण शर्मा, इं. मनीष कुमार, राकेश कुमार, अंशुल दुबे, नीता शर्मा, नितिन जैन, सुमिता पांडेय, यासमीन, सपना, रीमा, फरहीन, सुमन, प्रदीप गंगेले, अतुल सोनी, अनुज सेन, नीलेश नामदेव, भगवान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें