फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत

Thu, 27 Oct 2016 01:11 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
सभ्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित पत्रकार भवन में अमर शहीद पं.गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संरक्षक सुरेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जी ने देसी रियासतों की प्रजा पर किये गये अत्याचारों का भी तीव्र विरोध किया।  संरक्षक मंजीत सिंह सलूजा ने कहा कि विद्यार्थी जी  निडर पत्रकार थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले ने  कहा कि विद्यार्थी जी एक ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो कलम और वाणी के साथ-साथ महात्मा गांधी के अहिंसक समर्थकों  और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आजादी में सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे। संरक्षक मास्टर प्रताप सिंह पटेल ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक समस्याओं पर विचार बड़े ही निर्भीक होते थे।
विज्ञापन


वक्ताओं में संतोष शर्मा, संदीप शर्मा, अजित जैन भारती, अजय बरया, शैलेन्द्र जैन, अभय श्रीमाली, अमित सोनी, रवि चुनगी भी रहे। इस दौरान अजय तिवारी नीलू, हरवीर सिंह अरोरा, संजीव बजाज, विनीत चतुर्वेदी, दीपक सोनी, वीरेन्द्र पुरोहित, विजय जैन कल्लू, राहुल जैन, नीरज सुड़ेले,  सत्येन्द्र प्रताप सिंह,अनूप मोदी, अशोक गोस्वामी, महेश श्रीवास्तव भैया, पार्षद अनुराग जैन शैलू, समेत अनेकों पत्रकार बन्धु मौजूद रहे। संचालन महामंत्री मो.नसीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें