फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ कटान में लापरवाही, कई विद्युत पोल हुए धराशाई

विज्ञापन
महरौनी में तहसील परिसर के पास ललितपुर रोड़ पर टूटा पड़ा विधुत पोल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। तहसील परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पेड़ काटने में लापरवाही का खामियाजा नगर को भुगतना पड़ रहा है। लापरवाही से काटा गया पेड़ तार पर गिरा, जिससे नगर की पूरी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में भवन निर्माण कार्य के दौरान परिसर में लगे यूकेलिप्टिस के कई मीटर लंबे पेड़ों को मशीन द्वारा काटा जा रहा है। इस दौरान एक पेड़ की बड़ी शाखा पास से गुजरी मुख्य विद्युत तारों पर जा गिरी, जिससे छह विद्युत खंभे टूट कर गिर गए। गनीमत रही कि जब तार गिरे उस समय बिजली लाइन चालू नहीं थी। पेड़ काटने का कार्य दिन में चल रहा था। तहसील खुली होने से परिसर में लोगों की भीड़ थी। बृहस्पतिवार को दिन में पेड़ काटे जाने के दौरान एक पेड़ की शाखा विद्युत लाइन पर जा गिरी। तहसील परिसर से ललितपुर रोड के किनारे लोहे व लकड़ी के खोखे रखे थे, तो कहीं छोटे-बड़े वाहन खड़े थे। संयोग रहा कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल ऐसी लापरवाही बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। तार और विद्युत खंभे टूटकर गिरने से नगर की बिजली गुल हो गई। नगर वासियों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

महरौनी में टूटकर नीचे पड़े विद्युत तार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें