फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्दय रोगियों को मिलने लगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हृदय रोगियों को मिलने लगा उपचार
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में अब हृदय रोगियों के लिए गहन हृदय चिकित्सा इकाई का नियमित संचालन शुरू हो गया है। अब तक छह मरीजों को लाभान्वित किया जा चुका है। इससे जिले के हृदय रोगियों को अब झांसी नहीं जाना पड़ेगा।
जिले में तीन दशक से जिला अस्पताल में हृदय रोग केयर यूनिट शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसके अभाव में यहां आने वाले मरीजों को झांसी रेफर करना पड़ता था। कई बार इलाज के अभाव में मरीजों की रास्ते में मौत हो जाती थी। जिले में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखकर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को एनसीडी सेल के माध्यम से गहन हृदय चिकित्सा इकाई के संचालन को मंजूरी दी थी। इसके भवन में चार बेड का वार्ड बनाया गया। यहां गंभीर मरीजों को भर्ती की सुविधा है।
विज्ञापन

इसके अलावा हार्टअटैक, एंजाइना पेन और रक्तचाप के मरीजों के उपचार की भी सुविधा है। यहां पर चार प्रशिक्षित स्टाफ नर्स को तैनात किया गया है। इकाई में अब तक छह लोगों को उपचार की सुविधा मिल चुकी है। बता दें कि हाल ही में मरीजों की सुविधा के लिए जिले के प्रभारी मंत्री/ कृषि मंत्री ने इस इकाई का शुभारंभ किया था, लेकिन उनके पीठ फेरते ही इकाई बंद कर दी गई थी। इस पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने इसे शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दिया था। इस पर उपजिलाधिकारी ने तीन दिन में विधिवत शुभारंभ करने का आश्वासन दिया था।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर के लगभग डेढ़ से दो हजार लोग उपचार कराने के लिए आते हैं। जिससे अस्पताल में काफी भीड़ बनी रहती है। इनमें लगभग चार से पांच मरीज हृदय रोग से संबंधित आते हैं। इन्हें चिकित्सकों की कमी व सुविधाओं के अभाव के चलते रेफर किया जाता है। साथ ही रक्तचाप के भी एक दिन में लगभग 20 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

हृदय गहन चिकित्सा इकाई कक्ष में नियमित उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें मरीजों को जांच के साथ ही भर्ती की सुविधा भी है। अब 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें