फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच चौकी प्रभारियों सहित 29 उपनिरीक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्विलांस सेल प्रभारी बने आलोक, नईबस्ती चौकी प्रभारी बने प्रशांत राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसपी मोहम्मद ने पांच चौकी प्रभारियों सहित 29 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। कोतवाली अंतर्गत चौकी मसौराकलां प्रभारी प्रशांत राणा को नईबस्ती चौकी, थाना बानपुर में तैनात अनुज कुमार को कचनौंदा बांध चौकी प्रभारी और अर्जुन सिंह को मसौराकलां चौकी प्रभारी बनाया गया है।
भूपेंद्र कुमार को थाना बानपुर से चौकी प्रभारी कुम्हैडी, चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी अनिल कुमार को सोशल मीडिया और चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी विकास कुमार को थाना बानपुर स्थानांतरित किया है। चौकी प्रभारी कुम्हैडी पंकज माथुर को थाना बानपुर, चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी आलोक कुमार सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली महरौनी में तैनात उपनिरीक्षक दिलीप कटियार को थाना जाखलौन भेजा गया है। वहीं, राजेश कुमार यादव को थाना सौजना से मड़ावरा, शिवमंगल सिंह को मड़ावरा से थाना सौजना स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात महेश चंद्र को कोतवाली, आजादबाबू को थाना महरौनी, संजय कुमार दुबे को कोतवाली सदर, महताब सिंह को थाना पूराकलां, बृजेश कुमार सिंह, जय सिंह, शत्रुघन कुमार यादव को थाना जखौरा, रोहित सिंह को कोतवाली सदर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार को प्रभारी जनसूचना सेल, नरेंद्र सिंह को कोतवाली सदर, रामकरन को थाना जाखलौन, ज्ञान सिंह को थाना बार, महाराज सिंह को कोतवाली सदर स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार को थाना जखौरा, सत्यदेव पाठक को पूराकलां, धमेंद्र कुमार को थाना जाखलौन और श्रीपाल सिंह को महिला थाना में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
आईजीआरएस और शिकायती पत्रों के समयबद्ध और सही निस्तारण नहीं करने व कामों में शिथिलता बरतने पर एसपी ने थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें