फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक महिला सहित 27 दरोगा का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने एक महिला उपनिरीक्षक सहित 27 उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी और पांच सिपाहियों के स्थानांतरण किए।
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह को थाना जाखलौन, रामऔतार को कोतवाली, अरुण कुमार सिंह को थाना पाली, रामकेश को थाना नाराहट स्थानांतरित किया गया। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह को थाना जाखलौन, विश्वदीप को चौकी प्रभारी अमझरा घाटी, सहदेव सिंह को थाना बानपुर, रामप्रताप को यूपी-112, प्रभारी चौकी अमझरा घाटी विनय को थाना जाखलौन भेजा गया है। उपनिरीक्षक साहब सिंह को यूपी-112, शेर सिंह को थाना कोतवाली, श्रवण कुमार को थाना सौजना, रमेश चंद्र यादव को यूपी-112 भेजा गया। रामवरन सिंह को थाना नाराहट, सतीश बाबू सिंह को थाना बालाबेहट, दिनेश कुमार को थाना सौजना, आनंद कुमार को थाना सौजना, इंद्रपाल सिंह, अवधेश कुमार को कोतवाली, राय सिंह को थाना जखौरा, सुशील कुमार को कोतवाली, सुरेश चंद्र को थाना तालबेहट से कोतवाली, अभिषेक पवार को थाना तालबेहट और सत्येंद्र कुमार राय को साइबर क्राइम थाना स्थानांतरित किया गया। वहीं, उपनिरीक्षक अनीता देवी को महिला थाना भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें