संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कस्बा स्थित पुराना सौजना मोहल्ला के बाशिंदों ने नलों से गंदा पानी आने का आरोप लगाते हुए संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई है। उ नका कहना है कि जल संस्थान की ओर से रात में जो पानी मिलता है, वह भी काफी गंदा है, जिसे पीना तो दूर स्नान करने में भी डर लगता है। उन्होंने शुद्ध पेयजल सप्लाई करवाने की मांग की है।
मोहल्ला के लोगों ने बताया कि आधी रात को जल संस्थान से पानी की सप्लाई दी जाने के कारण लोग पानी भर नहीं पाते हैं। नल के नीचे टब और ड्रम रख देते तो उसमें गंदा बदबूदार पानी मिलता है, जो कि पीने योग्य नहीं है। साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ी