फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी सब स्टेशन पर तीन दिन से खराब है ट्रांसफार्मर

Mon, 04 Jul 2016 01:01 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
electricitty line - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन में तीन दिन पूर्व खराब हुआ पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रिपेयर नहीं होने की स्थिति में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते विभाग द्वारा इससे जुड़े फीडरों को अन्य फीडरों से जोड़कर वैकल्पिक रुप से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेेेशन में स्थापित पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार की दोपहर में खराब हो गया था। विभाग द्वारा दो दिन ट्रांसफार्मर के रिपेयर की संभावना में ही गुजार दिए। इसके बाद विभाग द्वारा अब अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल को पत्र लिखकर पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। एसई को पत्र मिलने के बाद अब नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत नया ट्रांसफार्मर सब स्टेशन तक उपलब्ध होने में दो से तीन दिन या फिर इससे भी कहीं अधिक समय और लग सकता है। तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को हाइवे स्थित कैलगुवां तिराहे पर मसौरा फीडर के तार फीडर नंबर तीन के हाइटेंशन तारों आपस में टकराने से गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित ट्रांसफार्मर में जबरदस्त फाल्ट आ गया था, जिससे रोंड़ा हाइडिल से पूरी 66 केवी लाइन की मशीनें ट्रिप हो गई थीं और करीब दो घंटे तक आधे शहर की बिजली ठप रही थी।

विद्युत व मीटर विभाग अधिकारियों द्वारा मेगर मशीन से जांच करने पर ट्रांसफार्मर को खराब घोषित कर दिया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर को रिपेयर कराने के तमाम प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर मंगाए जाने का निर्णय लिया है। हालांकि कंपनियों द्वारा 66 केवी का ट्रांसफार्मर बनाना बंद कर दिया है, जिसके चलते अब कोशिश की जा रही है कि 33 केवी विद्युत सिस्टम वाला ट्रांसफार्मर ही उपलब्ध करा दिया जाए, जिस पर विभाग द्वारा 33 केवी लाइन से जोड़कर ट्रांसफार्मर से बिजली सुुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें