फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग कम करेंगे पांच नये ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली की ओवरलोडिंग से निपटने और ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए विद्युत विभाग ने कवायद तेज कर दी है। ओवरलोड कम करने और शहर में स्थापित विभिन्न क्षमता के ओवरलोड वाले ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए, नझाई बाजार और बाईपास स्थित 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों के अंतर्गत शहर को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर 63 केवीए, 100, 250, 400 और 630 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। शहर में मकानों, दुकानों, अन्य व्यवसायों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की संख्या बढ़ने की वजह से बिजली की खपत भी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे विभिन्न क्षमता के इन ट्रांसफार्मरों पर बिजली की खपत अधिक हो रही और संयोजन बढ़ने से लोड भी बढ़ रहा है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग हो रही है और वह फुंक रहे हैं।

आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने से जहां आम उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना करना होता है, वहीं वोल्टेज कम आने अथवा ओवरलोड अधिक होने के कारण विद्युत तारों में फाल्ट होने से टूटने का सिलसिला भी बार-बार होता है। तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने से विभाग को ही लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

निरीक्षण को आए मुख्य अभियंता पीके जैन के सामने शहर में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या आई थी। इस पर उन्होंने ओवरलोडिंग को कम करने के लिए ओवरलोड 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के साथ उसी स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब विद्युत विभाग ने चिह्नित किए गए पांच स्थानों पर 100 केवीए के पांच नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है।

अब शहर में इलाइट चौराहा के आगे गल्ला मंडी रोड पर हीरो एजेंसी के पास, मुहल्ला चौबयाना स्थित प्राथमिक स्कूल के पास, आजादपुरा स्थित रिसाला मंदिर के पास, नेहरू महाविद्यालय से पहले बड़ी नहर के पास और जिला परिषद के पास स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मरों के साथ-साथ 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को निश्चित रुप से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें