फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में बिल्ली फंसी, गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। दो दिन आई आंधी ने नगर एवं क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। ट्रांसफार्मर में बिल्ली फंस जाने के कारण बिजली गुल हो गई। इस कारण मोहल्ला तिवरयाना और सरफयाना के लोगों को रात बिना बिजली के गुजारना पड़ी। जानकारी के बाद बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त की तब जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी भरने में काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुआ तेज हवा चलने का सिलसिला बुधवार को सुबह तक जारी रहा। मंगलवार को आंधी में कई जगह पेड़ गिरने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर के पेट्रोल पंप के समीप रखे ट्रांसफार्मर में एक बिल्ली के फंस जाने से दो फेज उड़ गए, जिससे मोहल्ला तिवरयाना और सरफयाना में पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर गए और उन्होंने ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति दुरुस्त की। आंधी से नगर में कई जगह बिजली की लाइन में खराबी आई थी, जिसे ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें