संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक सप्ताह से सर्दी काफी बढ़ गई है। रात में कोहरे के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल है। वहीं कोहरे का रेलवे पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली से आने वाली शताब्दी सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार से आठ घंटे तक देरी से चल रही हैं।
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की हालत काफी खराब है, तो उत्तराखंड से आने वाली ट्रेन उत्कल एक्सप्रेस प्रतिदिन करीब 10 से 12 घंटे देरी से चल रही है। करीब 60 प्रतिशत लोगों ने अपनी यात्रा रद कर दी है। सबसे ज्यादा परेशानी ऐसे लोगों को आ रही है, जिन्होंने चिकित्सकों के यहां तिथि निर्धारित कर उनका समय लिया था, लेकिन ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण वह समय पर चेकअप के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं।
दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर एक नजर
000
ट्रेन क्रमांक - ट्रेन का नाम- निर्धारित समय- कितने घंटे विलंब से
22130 - तुलसी एक्सप्रेस- 2:50 एएम - करीब 9 घंटे विलंब से
11842 - गीता जयंती - 3:45 एएम - करीब 8 घंटे विलंब से
11058 - मुंबई सीएसटी - 5:56 एएम - करीब 5 घंटे विलंब से
19166 - साबरमती एक्स - 6:45 एएम - निरस्त
12722 - सदन एक्सप्रेस - 6:11 एएम - करीब 6 घंटे विलंब से
12002 - शताब्दी एक्सप्रेस - 11:42 एमएम- करीब 1 घंटे विलंब से
12138 - पंजाब मेल - 1: 15 पीएम - करीब 4 घंटे विलंब से