फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन 55 मतदान कर्मी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। विश्वेश्वरैया सामुदायिक केन्द्र में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के प्रशिक्षण के अंतिम दिन 55 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। इस पर प्रभारी डीएम ने कहा कि बुधवार को विशेष प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को तीनों पालियों में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उपस्थित मतदान कार्मिकों को मतदान से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में भारत सिंह सअ, धर्मेन्द्र प्रजापति, राहुल कुमार जैन सअ, सुनील कुमार सअ, जयकुमार तिवारी सअ, विनीता राय सअ, सुरेन्द्र साहू, सुषमा जैन शिक्षा मित्र, महेश प्रसाद सींचपाल, अमित कुमार द्विवेदी, वसंती शिमि, मुकेश तिवारी अनुदेशक, अनीता शिमि सहित कुल 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में अश्वनी साहू, अनामिका जैन शिमि, नेहा यादव सअ, विद्या देवी तिवारी शिमि, राकेश कुमार, कल्पना वर्मा सअ, बृजेश चन्द्र अग्रवाल फार्मासिस्ट, शैलेन्द्र कुमार ग्रापंअ, फरजाना खातून सअ, बृजकिशोर ड्राइवर, रितु चौरसिया सअ, रिजवाना परवीन सअ, अनीता सिंह स्टेनोग्राफर, अनुराग सिंह, मयंक कुमार जैन अनुचर, कल्लू परिचालक, कालीचरण चौकीदार कुल 17 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तृतीय पाली में अमित गुप्ता सअ, आदित्यप्रकाश सैनी सअ, आलोकराज जैन सअ, राकेश नामदेव सअ, भगतलाल सअ, राघवेन्द्र सिंह सअ, लखन नायक सअ, संजय सिंह राजपूत सअ, हरिश्चन्द्र सअ, उदय सिंह यादव सअ के अतिरिक्त ग्यासी राम रोजगार सेवक उमरी, नाथूराम रोजसे चंदावली, फूलसिंह रोजसे बानौनी, मजबूत सिंह रोजसे बिल्ला, रामसेवक रोजसे गढ़िया, हम्मीर सिंह रोजसे दिदौरा, मुरारी रोजसे चौबारा, रामू रोजसे रमपुराकठवर, अरविन्द्र रोजसे ग्योरा-गुंदेरा, काशीराम रोजसे थाना, छक्कीलाल रोजसे रजावन, महेन्द्र सिंह रोजसे पवा, महेश रोजसे तरगुंवा, राकेश रोजसे मऊ, पुष्पेन्द्र रजक भाखानि सहित कुल 25 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस तरह तीनों पालियों में कुल 55 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इस संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि प्रथम प्रशिक्षण सत्र 8 से 13 अप्रैल को अनुपस्थित रहे समस्त कर्मचारियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि 14 अप्रैल को दोपहर 12 से 2.30 बजे तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। वरना, संबंधित कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें