फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण भविष्य की नींव है: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का डीआईजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस लाइन में जेटीसी और आरटीसी प्रशिक्षण के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मंगलवार को किया। डीआईजी व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने प्रशिक्षण लेने आए रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता की। कहा कि प्रशिक्षण भविष्य की नींव है। जिससे उनकी कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का निर्धारण होगा। इसके साथ एसपी ने प्रशिक्षण को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती -2023 में चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून को लखनऊ में समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र दिया गया था। इस बार जेटीसी और आरटीसी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया था। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में चार सौ से अधिक रिक्रूट आरक्षी शामिल हाेंगे। इसके लिए पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर तैयारियां कराई जा रही हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ पाली सुनील भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें