ललितपुर। विहान आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चियों को साफ-सफाई पर प्रशिक्षण दिया गया। सफाई का उद्देश्य सर्द मौसम में बच्चों की बीमारियों और गांवों में नहीं होने वाली सफाई से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय की 88 बालिकाओं को चार समूहों में बांटा गया। चारों समूहों को अलग-अलग प्रश्न दिए गए।
ग्रुप ए के चार्ट को खुश्बू जोशी और अर्चना अहिरवार ने प्रदर्शित किया। ग्रुप बी के चार्ट को सुषमा राजपूत और क्रांति वंशकार ने प्रदर्शित किया। ग्रुप सी के चार्ट को कीर्ति कुशवाहा और नीतू पंथ ने प्रदर्शित किया। ग्रुप डी के चार्ट को सुषमा नरवरिया और लक्ष्मी कुशवाहा ने प्रदर्शित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वार्डन सावित्री ने किया। इस मौके पर शिक्षिका पूजा, शुभांजलि आदि उपस्थित रहीं।