ललितपुर। कोहरा होने के चलते ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है। जिसके चलते शुक्रवार को मालवा 7.21 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 7.24 घंटा और शताब्दी एक्सप्रेस भी ढाई घंटा तक देरी से आई। वहीं अन्य ट्रेनें भी तीन से चार घंटा तक लेट रहीं।
कोहरा के कारण शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाली अप रूट की ट्रेनों में पुष्पक एक्सप्रेस 3.32 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 7.21 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 7.24 घंटा, मंबई एलटीटी एक्सप्रेस 3.55 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 3.47 घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटा, पंजाब मेल ढाई घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा बारह घंटा, समता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, राप्तीसागर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस सवा घंटा, सचखंड एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा, राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस सात घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 4.20 घंटा, दादर सेंट्रल विशेष ट्रेन तीन घंटे तक लेट रही।