फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली विभाग की टीम पर पथराव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बिजली विभाग की टीम पर बृहस्पतिवार रात पथराव करने के मामले में 10 नामजद व 20-25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा भलाईटोला में बृहस्पतिवार रात में कटे कनेक्शनों की हकीकत जानने गांव पहुंची बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी हमलावरों ने पथराव कर खदेड़ दिया था। इस घटना में एसडीओ अक्षय विश्वकर्मा सहित आधा दर्जन संविदा कर्मचारी घायल हो गए थे।
देर रात एसडीओ ने दी तहरीर में बताया कि जब वह संविदा कर्मी विवेक श्रीवास्तव, शिव दयाल अहिरवार, बबलू कुशवाहा एवं मीटर रीडर सुपरवाइजर धर्मेंद्र झा के साथ कटे कनेक्शन की जांच करने दीपचंद्र कुशवाहा पुत्र रामशरण के घर के बाद नंदू रायकवार और डरू पुत्र किशन के परिसर में पहुंचे तो वहां बिजली जलती मिली।
विज्ञापन

इस बीच आरोपियों ने टीम को घेरकर पथराव किया। जिसमें धर्मेंद्र झा का मोबाइल फोन गिर गया और कई कर्मचारियों को चोटें आई। पुलिस ने नंदू पुत्र रज्जू, तुलसी पुत्र रामदास, डरू पुत्र किशन, राहुल पुत्र विंद्रावन, भज्जू पुत्र गोलू, हीरालाल पुत्र रज्जूलाल, दीपचंद्र पुत्र नारायणदास, बबलू पुत्र घनश्याम, प्रिंस पुत्र मोनू परिहार, शिवम पुत्र हरी कुशवाहा निवासीगण रानीपुरा भलाई टोला सहित बीस-पच्चीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में नामजद आरोपियों में से चार आरोपी तुलसी, डरू, दीपचंद्र, बबलू और एक अन्य आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसडीओ और एक कर्मी का हुआ एक्सरे
बृहस्पतिवार को पथराव में चुटहिल हुए एसडीओ अक्षय कुमार विश्वकर्मा और संविदा कर्मी शिवदयाल का शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में एक्सरे कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें