ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट पर पटरियों पर विचरण कर रहे दो गोवंश की मौत ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। जानकारी पर नेहरूनगर चौकी पुलिस व गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने गोवंश को वहां हटवाया।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग दो गोवंश रेलवे लाइन पर विचरण कर रहे थे। जबकि रेलवे गेट ट्रेन के आने की वजह से बंद था। इसी दौरान एक ट्रेन गुजरी, यह देख गेट की दूसरी ओर खड़े लोगों ने गायों को भगाने के लिए चिल्लाना शुरु किया, लेकिन तब तक दोनों गोवंश ट्रेन से टकराकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि गोरक्षा समिति के प्रशांत शुक्ला भी वहां पहुुंच गए और गायों को वहां से हटवाया।