फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअसर साबित हुआ यातयात माह नवंबर

विज्ञापन
सदर चौकी के सामने नो पार्किंग में लगी वाहनों की कतार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। यातयात माह में भी वाहन चालक परिवहन नियमों के प्रति जागरूक दिखाई नहीं दिए। माह के अंतिम दिन सोमवार को शहर की मुख्य सड़कों पर चालक वाहन चलाते समय मनमानी करते रहे। जिले में यातायात माह नवंबर के अंतिम दिन अमर उजाला की टीम ने इसकी हकीकत जानी। जिसमें पाया कि माह बीतने के बाद भी जिम्मेदारों से लेकर वाहन चालक तक नियमों को धता बताकर सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आए। ऐसी ही स्थिति शहर के विभिन्न स्थानों पर देखने को मिली। जहां-तहां आड़े तिरछे वाहन खड़े किए गए। वहीं, कई टैक्सी बीच सड़क पर यात्री उतारते व क्षमता से अधिक सवारी बैठाते दिखे। इस तरह यातायात माह बेअसर साबित हुआ।
विज्ञापन

जिले में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ शहर के घंटाघर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया था। जिसके बाद परिवहन विभाग से लेकर यातायात पुलिस व थाना, चौकी में तैनात अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मियों तक ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उल्लंघन करने वालों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। गुलाब देकर प्रेम से भी समझाया। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूक किया। लेकिन स्थिति नहीं बदली।
नो पार्किंग जोन में खड़े मिले वाहन
शहर की ह्रदय स्थली कहलाए जाने वाले घंटाघर पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया है। इसके बाद भी चालक बेपरवाह होकर वाहनों की पार्किंग कर रहे थे। सोमवार को घंटाघर से लगभग दस वाहन नो पार्किंग में खड़े नजर आए। इतना ही नहीं जबकि सबसे अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। अवैध वाहन पार्किंग से लोगों केे आवाजाही व सड़क पार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन

अधिक सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे थे टैक्सी चालक
शहर के राजघाट रोड व बुढ़वार मार्ग पर चलने वाली टैक्सी भी चालक नियमों का धता बताकर क्षमता से कई गुनी अधिक सवारियों को बिठाकर फर्राटे भरते नजर आए। इन टैक्सी में सवार कई सवारी को मास्क तक नहीं लगाए रहीं। साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
शहर में संचालित टैक्सी चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। क्षमता से अधिक सवारियां बिठाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अनुज सिंह गंगवार, यातायात प्रभारी
जागरूकता और सतर्कता की अपील के साथ हुआ यातायात माह का समापन
- यातायात माह में काटे गए 11,596 ई-चालान, 5.48 लाख वसूला शमन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने यातायात माह का समापन किया। इस दौरान उन्होंने यातायात और पुलिस टीम से अपील के साथ कहा कि यातायात के प्रति जागरूकता और सतर्कता निरंतर जारी रहे और दुर्घटनाएं कम करना हमारा मुख्य उद्देश्य रहे। पूरे यातायात माह में इस बार 30 दिनों में 11,596 ई-चालान और 5 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में यातायात और पुलिस टीम को यातायात माह के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और टीम से अपील की कि लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने का निरंतर प्रयास जारी रहे, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। बताया कि यातायात माह के दौरान कुल 2,319 वाहनों का ई-चालान किया गया। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कुल 724 वाहनों का ई-चालान किया गया। इस दौरान कुल 11,596 वाहनों का ई-चालान करते हुए पांच लाख 48 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जबकि 78 लाख 33 हजार 400 रुपये राशि पेंडिंग है।

पिकप में सवार होकर जाते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें