फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा रहे नंबर प्लेट

Sun, 29 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। व्हाट्सऐप पर वाहनों के चालान करने की नई व्यवस्था लागू होने के इससे बचने के लिए वाहन चालक बिना नंबर की गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। यातायात माह में ऐसे वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जो चालान से बचाव के लिए बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। लोग यातायात नियमों का पालन करें, इसके लिए पुलिस उन्हें सजग करती है। गाड़ी के कागज नहीं होने अथवा नंबर प्लेट आदि नहीं लगे होने पर वाहनों का चालान किया जाता है। शासन ने व्हाट्सऐप पर चालान करने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत वाहन चालक मनमर्जी से फर्राटा भरते रहते हैं और यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों का चालान मोबाइल पर ही कर देती है। लेकिन, इससे बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक बिना नंबर की गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं, जिससे यातायात पुलिस उनका व्हाट्सऐप पर चालान नहीं कर पा रही है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नंबर अथवा बीमा वाले वाहनों की स्थिति काफी खराब है। यहां पर एक बार गाड़ी खरीदने के बाद दोबारा वाहन का बीमा कराने की तरफ वाहन स्वामी का ध्यान ही नहीं जाता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 फीसदी ऐसे वाहन होंगे, जो बिना नंबर के दौड़ रहे हैं। वाहन फाइनेंस कराने पर एजेंसी संचालक गाड़ी खरीदने वाले को गाड़ी के मूल कागज और नंबर नहीं देते हैं।
विज्ञापन


यातायात माह मनाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के आयोजन से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन, इसका असर वाहन चालकों पर नहीं पड़ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, जितनी संख्या में वाहन प्रतिदिन की रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसके सापेक्ष पुलिस कर्मियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में बिगड़ती यातायात व्यवस्था का संचालन करने में वह स्वयं को असहाय पाते हैं।

अपराधी उठा रहे फायदा
ललितपुर। ललितपुर जिला मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा है। इसका फायदा अपराधी किस्म के लोग उठा रहे हैं। वह बिना नंबर की गाड़ियों से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में घूमते रहते हैं, जिससे पुलिस की नजर उन पर नहीं जाती है, लेकिन वह पूरी गतिविधि पर नजर रखे रहते हैं।

हेल्मेट अभियान बेअसर
ललितपुर। दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट का प्रयोग करें, इसके लिए शासन ने कड़ाई से इसका पालन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, निर्देशों का असर यातायात माह में भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें