फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिसंबर में शहजाद नदी का पुल पर शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुख्यमार्ग में यातायात व्यवस्था जल्द ही सुगम होगी। शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल से दिसंबर में आवागमन शुरू हो जाएगा। विभाग ने कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। पुल से आवागमन शुरू होने से वाहनों को हाईवे से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर नहीं आना होगा। सीधे नदी पुल से शहर में आ सकेंगे। इससे लगभग 30 हजार से अधिक राहगीरों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

शहर के मवेशी बाजार-नदीपुरा के बीच से गुजरने वाली शहजाद नदी पर अंग्रेजी शासनकाल का संकरा पुल बना हुआ था। इससे आमने-सामने भारी वाहन क्रॉस तक नहीं हो पाते थे। वहीं अधिक नीचे होने से बारिश में बांध के गेट खुलने पर जलस्तर बढ़ने से पुल डूब जाता था। ऐसे में लोगों को हाईवे से होकर पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं अंदर नदीपुरा वाले पुल पर वाहनों की निकासी बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती थी।
इसके निस्तारण के लिए शासन ने नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति दी थी। नदी पर 96.04 मीटर लंबा पुल के निर्माण के लिए 11.02 करोड़ का बजट जारी किया गया था। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू किया था। वर्तमान में नदी का पुल पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसके एप्रोच मार्ग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। दोनों ओर के एप्रोच मार्ग की रिटिनिंग वॉल भी तैयार हो गई है। महज पुल के पास ही एक ओर की शेष रह गई है। मवेशी बाजार की ओर बनकर तैयार हो गई है। यह दोनों वॉल बनने के साथ ही फिलिंग का कार्य किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नवंबर माह में फिलिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर माह तक पुल से आवागमन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे शहर में आने वाले महरौनी, मध्यप्रदेश के लिए जिला सागर, टीकमगढ़ से आने वाले लोगों को हाईवे से पांच किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा। न ही खिरकापुरा चौबयाना से नदीपुरा तक जाम से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक नजर
- निर्माण लागत - 11.02 करोड़
- पुल की लंबाई - 96.04 मीटर
- पुल की चौड़ाई - 7.5 मीटर
- पुल की ऊंचाई - 08 मीटर
-
शहजाद नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया है। एप्रोच मार्ग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दिसंबर में आवागमन शुरू हो जाएगा।
- एमएस चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें