फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: व्यापारी भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बांटेंगे मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 जनवरी को घंटाघर पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा कि घंटाघर पर श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
शहर के एक होटल में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा कि जैनों के 24 तीर्थंकर में पांचवें तीर्थंकर भगवान की जन्मस्थली अयोध्या के साथ ही भगवान श्रीराम का अनादि काल का मंदिर है। अयोध्या नगरी हमेशा से अजेय मानी जाती है। 22 जनवरी को दोपहर 12 से एक बजे तक भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी व विजय ने कहा, 1992 में कई लोगों ने कारसेवक के रूप में संघर्ष किया और उरई जेल में 45 दिन कई तरह की यातनाओं को सहन किया।
विज्ञापन

इनमें व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी शामिल थे। व्यापार मंडल के उन कारसेवकों का अभिनंदन किया जाएगा। और जो कारसेवक आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके परिजनों में से एक सदस्य का सम्मान होगा। नगर महामंत्री समित समैया एवं युवा जिला अध्यक्ष विशाल सराफ ने कहा कि सभी व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर कम से कम पांच दीपक प्रज्ज्वलित करें और अपने मकान में रंगोली वंदनवार लगाएं। आगामी तीन महीने के अंदर जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल रामलाल के दर्शन को अयोध्या पहुंचेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रविंद्र दिवाकर, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, जितेंद्र सोनी, मगनलाल सोनी, जिला युवा मंत्री सुनील सैनी, नगर मंत्री अविनाश सिंघई, अनुज जैन, मुनमुन जैन, आशीष जैन, मनीष जैन, रितेश राठौर आशीष अग्रवाल, राजेश यादव, कमल कुमार जैन, निक्की जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें