फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: व्यापारी बोले- केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पर दर्ज केस खारिज हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व जिला उद्योग व्यापार के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी मोहम्मद मुश्ताक को ज्ञापन दिया और आठ माह पूर्व दर्ज मुकदमे को खारिज करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित व्यापारी नेता जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री व केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संभव सिंघई पर अवैध धन उगाही का मुकदमा सदर कोतवाली में आठ माह पहले दर्ज किया गया था। मुकदमे में घटना का जो समय व स्थान दर्शाया गया है, वह काल्पनिक था। बताए गए समय से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद तक संभव सिंघई अपने मेडिकल प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे के सामने मौजूद थे, उनके मोबाइल की लोकेशन भी घटना स्थल की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को बताया कि संभव सिंघई कई संगठनों से जुड़े हैं, ऐसे में व्यापारी समाज में आक्रोश पनप रहा है। इस दौरान दयोदय गोशाला निदेशक ज्ञानचंद इमलिया, अजित खजुरिया, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदीप सतरवांस, डॉ संजीव कड़की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें