फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कांग्रेसियों ने एसबीआई के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को एसबीआई शाखा मंडी के सामने प्रदर्शन करते हुए भाजपा और एसबीआई पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे का खुलासा करने के छह मार्च तक निर्देश दिए थे। लेकिन, भाजपा सरकार भारतीय स्टेट बैंक पर दबाव बनाकर चुनावी चंदे को छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चंदे काे देश के सामने सार्वजनिक करे, ताकि उनके मित्रों की असल जानकारी मिल सके। भाजपा यदि ऐसा नहीं कर तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य पंडित आशाराम तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला, महासचिव डॉ राम सिंह यादव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें