ललितपुर। उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि) के बैनर तले व्यापारियों ने दिनोंदिन खराब हो रही बिजली व्यवस्था एवं सड़कों की दुर्दशा को लेकर संगठन के कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारी दुपहिया वाहन पर सवार होकर हाथों में काले झंडे लहराते और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
महेंद्र जैन मयूर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत दो माहों से जिले की बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इसकी वजह आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं होती हैं। बिजली विभाग द्वारा मेंटीनेंस के नाम पर कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित की जाती है। बिजली के आने व जाने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है। इससे जिले के उपभोक्ताओं को उमस भरे मौसम से जूझना पड़ रहा है। लाइट गुल होने की दशा में जेई से लेकर एक्सईयन तक के फोन खराब हो जाते हैं। कई बार संपर्क करने के बाद भी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का फोन रिसीव नहीं होता है, जिससे आम उपभोक्ता यह जानकारी नहीं ले पाते हैं कि लाइट कब आएगी। इसके अतिरिक्त जिले के सैकड़ों उपभोक्ता अपने बिलों को सुधरवाने के लिए कार्यालय के महीनों से चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में व्यापारी अपना बिल समय से नहीं भर पा रहे हैं और उन्हें सरचार्ज वहन करना पड़ता है। बिलों को सुधरवाने के लिये जनपद के कस्बों के बाजारों में कैंप लगवाए जाए।
जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि नगर में सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। घंटाघर से लेकर गोविंद सागर बांध तक एवं सदर कांटे से लेकर झांसी रोड पर मन्नू पेट्रोल पंप तक पर चलना ऊंट की सवारी करने जैसा है। कई स्थानों पर गड्ढों के अलावा सड़कें दिखाई नहीं देती हैं, जिससे नगरवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इस मौके पर अनिल अंचल महामंत्री, महेंद्र सतभैया, प्रीतम सर्राफ, अभय जैन एडवोकेट, राजीव सुड़ेले, अनिल बबड़ी, जिनेंद्र डिस्को, धन्य कुमार जैन, मनोज जैन बंटी, अनुराग जैन, सोहन लाल निरंजन, विकास बाबू, सागर अग्निहोत्री, संजीव जैन, सौरभ कप्तान, शेर सिंह यादव खजरा, विनोद कुमार पांडेय, हरी पटेल, तिलक सिंह, सचिन यादव, संतोष साहू, कृष्ण गोपाल, संजय जैन, संजय खन्ना, प्रसन्न कुमार जैन, जिनेंद्र अनौरा, पप्पू पठान, बाबू लाल, जीतेन्द्र कुमार, दीपक सोनी, विजय कटपीस, आलोक मयूर, आनंद कुमार जैन, जितेन अनौरा, अनुपम कुमार अनौरा, रिंकू जैन, अवनीश जैन, ब्रजेश बाजपेई, सेवाराम चौधरी, राजवीर सिंह, अनूप ताम्रकार, राजेश कुमार, अर्पित जैन, सुम्मेर जैन, रामप्रकाश साहू, जिनेन्द्र कुमार पंसारी, ब्रजेश साहू, मोनू सिमरा, मज्जू सोनी, राहुल मोदी, रिंकू जैन, प्रकाश चंद्र बंटी, धर्मेंद्र कुमार जैन, कंहैया, आयुष सराफ, मनोज जैन, सौरभ जैन, दीपक चौधरी, ओम प्रकाश सोनी, निर्मल कुमार, सनत कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार, अरविंद जैन, रामकुमार, राजेश, आनंद कुमार, मो कदीर पप्पू, सुशांत जैन, उदयभान सिंह यादव, राजेश, जीतेन्द्र जैन बामौरा, सुनील कृष्णागोपाल, अंकित सतभैया आदि शामिल हुए।