चिरगांव। गल्ला मंडी में लगा धर्मकांटा कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे किसानों को तुलाई कराने में भारी परेशानी हो रही है। किसानों धान की फसल तुलाई के लिए मंडी के बाहर लगे धर्मकांटे पर ले जानी पड़ रही है। शुक्रवार को 250 से ज्यादा ट्रैक्टर मंडी पहुंचे। उन्हें तुलाई के लिए बाहर जाना पड़ा, जिससे सड़क पर दिन भर जाम लगा रहा। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में मंडी सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि धर्मकांटा नया लगना है। पुराना धर्मकांटा कम क्षमता वाला और छोटा है। वह भी खराब हो चुका है। संवाद