फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य में आ रही समस्याओं का किया निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की संकुल स्तरीय मासिक बैठक संपन्न
विज्ञापन

डोंगराखुर्द। विकासखंड मड़ावरा में संकुल केंद्र पारौल के शिक्षकों की संकुल स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को एआरपी देशबंधु नरवरिया के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में संपन्न हुई। इसमें नोडल संकुल शिक्षक संतोष कुशवाहा ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। जिस पर बिंदुवार चर्चा की गयी। एआरपी देशबंधु नरवरिया ने शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य में आ रही समस्याओं का समुचित निराकरण किया। इको क्लब पर सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन एवं विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में यूडाइस, दीक्षा व प्रेरणा एप, शिक्षक उपस्थिति, शिक्षक संदर्शिका के प्रयोग, समय सारिणी के अनुसार कक्षा शिक्षण, शिक्षण अधिगम सामग्री, गणित किट, कार्यपुस्तिका का उपयोग, स्मार्ट कक्षा संचालन, कर्मयोगी एप पर प्रशिक्षण, पुस्तकालय व प्रयोगशाला की भूमिका पर चर्चा हुई। सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी शिक्षको एकजुटता के साथ प्रयास करने की बात कही। इस दौरान संतोष कुशवाहा, स्वाति श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, संकुल शिक्षक नितिन जैन, हाकम सिंह, अंतिम जैन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें