फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटी सहित दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बगायज माता मंदिर जवारे विसर्जित करने जाते समय गिरार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा तहसील के गिरार थाना क्षेत्र में कारीटोरन गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मां-बेटी सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी लोग मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र स्थित बगायज माता मंदिर जवारे विसर्जित करने को जा रहे थे तभी रास्ते में घटना हो गई।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा के मजरा श्यामपुरा निवासी करीब दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रविवार की देर रात जवारे विसर्जित करने के लिए मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र स्थित बगायज माता मंदिर जा रहे थे। अभी उनका ट्रैक्टर मड़ावरा तहसील के गिरार थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीटोरन गांव के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्राॅली में सवार लोग घायल होकर चीख पुकार मचाने लगे। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
घायलों में ममता (40) और उसकी पुत्री नीलम (17) निवासी ग्राम कल्यानपुरा मजरा श्यामपुरा, रघुनाथ (50) निवासी ग्राम सेमरा, कुसुम रानी (60), भीकम सिंह (21), कृपाल (65), कमलेश (40), कौशल्या (42), अतल (45) निवासी ग्राम कल्यानपुरा मजरा श्यामपुरा, रूपरानी (60) निवासी ग्राम पटऊआ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें