फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंगलवार रात को थाना मड़ावरा के ग्राम प्यासा के पास पलट गया। ट्रॉली में बैठे 25 वर्षीय आदेश निवासी ग्राम साढूमल की मौत हो गई, जबकि चार साथी मजदूर मामूली चाेटिल हो गए। सभी लोग ग्राम कारीटोरन से मजदूरी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता कोमल के मुताबिक उसका पुत्र आदेश मजदूरी करता था। मंगलवार को वह चार से पांच मजदूरों के साथ ग्राम कारीटोरन में मजदूरी करने गया था। रात में आदेश अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहा था। थाना मड़ावरा के ग्राम प्यासा व मजगुवां के मध्य तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। ट्रॉली के नीचे आदेश दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य मजदूर मामूली चोटिल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य मजदूरों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। मृतक के पिता कोमल ने थाना मड़ावरा में शिकायती पत्र भी दिया। उसने दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक पर घायलों को मौके पर छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें