फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार टकराई, एक की मौत्, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी अजय उर्फ बिंदे अहिरवार (24 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ ललितपुर से गांव लौट रहे थे। अभी वह पनारी व रजवारा के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि तेज बारिश होने के कारण उन्हें आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक आगे से रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां अजय उर्फ बिंदे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके गांव के ही दो अन्य साथी पुष्पेंद्र (31 वर्ष) पुत्र श्रीराम निवासी एवं नीरज साहू (17 वर्ष) पुत्र जगदीश साहू गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें