फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल को वापस ले केन्द्र सरकार : तिलक यादव

विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकालते सपाई। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने पूरे जिले में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। जनपद के ग्रामीण अंचलों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर जिला मुख्यालय स्थित गिन्नौट बाग व तहसील मुख्यालयों पर पहुंचे, जहां संबंधित क्षेत्र के नेताओं ने आमसभा के जरिए केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित किये गए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में आयोजित विशाल किसान ट्रैक्टर यात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस अमला काफी सक्रिय रहा। ट्रैक्टर रैली के दौरान कई स्थानों से पुलिस से झड़प होने की खबरें भी आयीं हैं। रैली के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला
विज्ञापन

मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को एवं तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम को सौंपे गए।
विशाल रैली में शामिल होकर गिन्नौट बाग पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि देश का किसान केन्द्र सरकार द्वारा संसद में अपने बहुमत से पारित किए गए कृषि बिलों
के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस बिल के देश में लागू होने से प्राईवेट सेक्टर का दखल कृषि क्षेत्र में बढ़ जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान समाप्त होने से पूंजीपतियों के मनमाफिक दामों पर किसान अपनी फसल
विज्ञापन

बेचने को विवश हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर गेंहू किसी वर्ष गुणवत्ता में कम रह जाता है तो प्राईवेट सेक्टर पर उसे खरीदने के लिए कोई दबाव नहीं होगा, जबकि सरकारी खरीद में गेंहू को हर प्रकार की गुणवत्ता पर खरीद किया
जाता है। इसके अलावा भण्डारण की क्षमता का निर्धारण समाप्त करना भी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाएगा। किसानों से कम दामों पर खरीद किया गया। खाद्यान्न प्राइवेट सेक्टर मनमाने दामों पर बेच सकेगा। भारी मात्रा में
भंडारण होने से आमजन बढ़े हुए दामों पर खाद्य वस्तुओं को खरीदने के लिए विवश होगा। उन्होंने प्रमुख रूप से किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लिए जाने एवं किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके, इसके लिए कानून बनाए जाने की मांग उठाई। ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने सीमावर्ती इलाकों में घूमकर व्यवस्थाओं को देखा, तो वहीं महरौनी में पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, मड़ावरा में महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव भैरा, तालबेहट में विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद एवं पाली में जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने ट्रैक्टर रैलियों की व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाई व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें