फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सजनाम नदी पुल से नीचे गिरा, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैक्टर की हिच टूटने से हुई घटना, जेसीबी से ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने निकलवाया बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन खिरिया/ ललितपुर। हिच टूटने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर नदी पुल से नीचे गिर गया। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। गांव के लोगों ने नदी में पलटे हुए ट्रैक्टर को जेसीबी मशीन से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत महरौनी-नाराहट रोड़ पर ग्राम बछरई के पास स्थित सजनाम नदी पुल के पास से एक ट्रैक्टर भूसा बनाने वाली मशीन को लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की हिच टूट गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से करीब 15 फुट गहरी नदी में गिर गया। गनीमत रही कि नदी में पानी होने के कारण ट्रैक्टर चालक मनीष सुरक्षित रहा और वह घायल नहीं हुआ। गांव के लोग सूचना पर मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद क्षेत्र का था और जनपद क्षेत्र में रीपर से भूसा बनाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें