महरौनी(ललितपुर)। थाना सौजना अंतर्गत कस्बा सोजना निवासी हिम्मत (67) पुत्र खुर्रा अहिरवार बुधवार की दोपहर में एक बजे खेत पर नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी मेड़ से निकला एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित किसान के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कस्बा सौजना निवासी हिम्मत अहिरवार बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे अपने खेत पर था और काम करने के बाद वह खेत में ही वहीं पास में एक नीम के पेड़ के पास खड़ा हो गया। तभी अचानक मेड़ के रास्ते पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने हिम्मत को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ट्रैक्टर चालक ने घायल पड़े किसान को उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल को न्यू पीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए टीकमगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसे वापस गांव ले आए और पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटा व तीन बेटियों हैं और वह दो भाइयों में बड़ा था।