फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कोई होटल नहीं कर रहा मानकों को पूरा, सुरक्षा व बचाव के इंतजाम तक नही

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में कोई भी होटल सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। अग्निशमन विभाग ने शहर के ऐसे 19 होटलों को नोटिस जारी किए हैं। होटलों में आग से बचाव और उसे बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ के होटल में आग लगने के बाद शासन ने हर जिले में होटलों की जांच के आदेश दिए हैं। अग्निशमन विभाग ने जांच में पाया कि जिले कोई भी होटल पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। इसे लेकर होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। फरवरी माह में भी विभाग ने 19 होटलों को नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। अब फिर से नोटिस देकर डीएम को कार्रवाई की जानकारी दी गई है। अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन ने बताया कि 19 होटलों को सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते फरवरी माह में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद उन्हें दो रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं। अब फिर से नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें