ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में ग्राम हरपुरा में बुधवार को महिलाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर पृथक राज्य की मांग बुलंद की।
ग्राम हरपुरा में महिलाओं ने बच्चों समेत मशाल जुलूस निकाल कर आधी रोटी खाएंगे, बुंदेलखंड राज्य बनाएंगे, पृथक राज्य हक हमारा आदि नारे लगाए। सेना के अध्यक्ष हरीश कपूर टीटू ने कहा कि बुंदेलखंड हिस्से की मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश दोनों राज्य ही उपेक्षा करते रहे हैं। जिस कारण से यहां पर विकास नहीं हो पा रहा है। यहां का विकास पृथक राज्य निर्मित होने पर ही संभव है।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रणनीति बनाकर पृथक राज्य की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर राजेंद्र गुप्ता, अमर सिंह बुंदेला, भगवत दयाल वर्मा, रामप्रसाद साहू, रामभरत तिवारी, काशीराम राजपूत, रोशनी, गेंदा, सुशीला, पुष्पा देेवी, ममता, मनीषा, जयकुंवर आदि उपस्थित रहीं।