फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज होगी नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत... होंगे कई बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार से लोगों को कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ेगा। एक और जहां टोल टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से सफर महंगा हो जाएगा तो वहीं पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में ब्याज बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा महिलाओं को अलग से बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा। जबकि, सोने के आभूषणों की खरीदारी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से चार पहिया वाहनों को पांच से 10 रुपये तक अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। इसके साथ ही बस, ट्रक व अन्य वाहनों का भी टोल टैक्स बढ़ जाएगी। इससे सफर भी महंगा होगा। वहीं, डाकघर की बचत योजनाओं में ब्याज 0.7 प्रतिशत तक की वृद्धि का लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत होगी, जिसमें महिलाओं को 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। जबकि, सोने के आभूषणों की खरीद पर छह अंकों का हॉलमार्क जरूरी कर दिया गया है। इससे लोग शुद्ध और गुणवत्तायुक्त सोना हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी होगा...
- 15 साल पुराने वाहन कबाड़ हो जाएंगे। कबाड़ में इनका भाव 22 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
- सात लाख रुपये तक की सालाना आय पर नहीं देना होगा कर।
- पांच लाख रुपये से अधिक की सालाना प्रीमियम वाली परंपरागत जीवन बीमा पॉलिसी से होने वाली कमाई पर टैक्स देना होगा।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश किया जा सकेगा। जबकि, अब तक यह सीमा 15 लाख रुपये की थी।
- शौकीनों के लिए शौक हो जाएगा महंगा, शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें