फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सदनशाह से आईटीआई की खस्ताहाल सड़क से रूबरू होंगे उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
सदनशाह चौराहे से आईटीआई मार्ग में गडढे व उड़ रही धूल -संवाद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के खस्ताहाल सदनशाह आईटीआई मार्ग से बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुजरेंगे। यहां से वह देवगढ़ जैन मंदिर में पूजन करने जा रहे हैं। इस मार्ग से गुजरने के कारण अधिकारियों में डर है कि कहीं किसी अधिकारी पर कार्रवाई की गाज न गिर जाए।
विज्ञापन

नगर में सदनशाह चौराहा से आईटीआई मार्ग दो वर्ष से मरम्मत की राह देख रहा है। बारिश में यह सड़क पूरी तरह गायब हो गई है। बारिश के मौसम में जलभराव होने से गड्ढों का आकार बड़ा हो गया था, ऐसे में मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। आएदिन भारी वाहन गड्ढों में फंस कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई वाहन फुटपाथ के कच्चे रास्ते से आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी मरम्मत तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे जा सके। अब खस्ताहाल सड़क उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समस्या बनी हुई है। कारण उप मुख्यमंत्री इसी मार्ग से देवगढ़ जैन मंदिर में पूजन के लिए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। हालांकि इस सड़क में आगे कुछ स्थानों पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। शाम को चार बजे तक सड़क जस की तस हालत में थी। हालांकि सड़क के रातों-रात बनाने या गड्ढे भरने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदनशाह से आईटीआई तक मार्ग में जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां पर मिट्टी डालकर भरा जाएगा।
- निहालचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें