फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, मास्क और सैनिटाइजर साथ लेकर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में नौ अगस्त को दो केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 400-400 परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। उधर, अपर जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके मद्देनजर जिले में दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज शामिल है। दोनों ही केंद्रों पर 400-400 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसमें सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे एवं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी। केंद्र में कोई भी मोबाइल व
इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं आएगा। परीक्षार्थियों के साथ कक्ष निरीक्षक पर भी यह नियम लागू होंगे। कक्ष निरीक्षक को परिचय पत्र लेकर आना होगा। वहीं, परीक्षार्थियों को साथ में काला बाल पेन, मूल प्रवेश पत्र, डाउनलोड प्रवेश पत्र जिस पर आवेदन के दौरान फोटो चस्पा की जानी है। इसके अलावा परिचय पत्र भी साथ लाना है। राजकीय इंटर कालेज में हर कक्ष के पास पीने का पानी, हाथ धोने का पानी रखा जा रहा है। मुख्य गेट और दो कक्षों के बीच सैनिटाइजर भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी में एसडीएम एसपी सिंह, जीजीआईसी में अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी। केंद्र पर हर व्यक्ति को मुंह पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक डिवाइस, कैलकुलेटर आदि पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें