फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षक तंबाकू के दुष्प्रभाव की दें जानकारी

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में मौजदू अधिकारी व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड सेवा संस्थान द्वारा तंबाकू मुक्त स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में किया गया। इसमें तंबाकू से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इसमें तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली प्राण घातक बीमारियों कैंसर आदि के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने कहा कि शिक्षक स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाते हैं। यही बच्चे राष्ट्र के निर्माता बनते हैं। जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाकर जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सेवा संस्थान अच्छा कार्य कर रहा है। सलाहकार जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डॉ. रुद्रप्रताप सिंह व विवेक सिंह द्वारा तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। शिक्षा विभाग के पवन कुमार पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षकों को स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देकर तंबाकू, गुटका आदि के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करना होगा। संस्थान सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ तंबाकू मुक्त स्कूलों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। विभाग पूरा सहयोग देगा। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की मनोवैज्ञानिक सलाहकार मंजूलता यादव ने तंबाकू व नशीले पदार्थों से बचने के लिए जिला अस्पताल में आकर सलाह लेने व मुक्त चिकित्सा का लाभ लेने की अपील की। अंत में संस्थान सचिव बासुदेव सिंह ने तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलाकर सभी शिक्षकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें