ललितपुर। चिकित्सकों की संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 60 फीसदी कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। इस दौरान शिविर लगाया गया, जिसमें 380 रोगियों की जांच की गई।
एक होटल में आयोजित धनवंतरि समिति द्वारा जेपी हास्पिटल नोएडा के चिकित्सकों की संगोष्ठी में डा. गुंजन कपूर ने हृदयाघात के बारे में गोल्डन आवर का महत्व बताया। डा. सुमित शर्मा ने जोड़ प्रत्यारोपण एवं डा. पवन गुप्ता ने कैंसर सर्जरी की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 60 फीसदी कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। इसलिए हम सबको तंबाकू के प्रयोग से बचना चाहिए। वहीं, ब्राह्मी सुंदरी संभाग एवं तीर्थंकर इकाई दिगंबर जैन महासमिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
समाजसेवी स्व. जेडी चौधरी की पुण्यतिथि पर मनोकामना स्थली तालाबपुरा में आयोजित शिविर का शुभारंभ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निर्मल जैन ने किया। एड. धन्य कुमार जैन ने कहा कि विगत तीस वर्षों से नगर के चिकित्सक डा. अरविंद दिवाकर शिविर आयोजित कर जनता को लाभ दिलाते आ रहे हैं।
शिविर में 380 मरीजों की जांच की गई, जिसमें पांच कैंसर पीड़ित मरीजों को उचित सलाह दी गयी। हृदय रोग के 140 मरीज पाए गए। इसमें दिल्ली के डा. पवन गुप्ता, डा. गुंजन कपूर, डा. सुमित भूषण शर्मा एवं ललितपुर की डा. पूर्णिमा मालवी ने मरीजों की जांच की।
कार्यक्रम में डा. अक्षय टड़ैया, डा. जैनेंद्र पाली, डा. सरिता समैया, मनोज मेडिकल, निर्मला चौधरी, नीता दिवाकर, डा. चंद्रेश, राजेंद्र, संजीव बुखारिया, डा. तेजस श्रीवास्तव, डा. विक्रांत तोमर, डा.सतेंद्र जैन, डा. कैलाश श्रोती, डा. रमा यादव, मनोज बबीना, डा. चरन सिंह, डा. अजय जैन, डा. दीपक चौबे आदि का सहयोग रहा।