फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक आवासों का निर्माण पूरा करने के निर्देेश

Wed, 10 Jun 2015 11:36 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक तालबेहट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 13वें वित्त आयोग की धनराशि ज्यादा अवशेष होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 30 जून तक आवासों का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय ने ब्लॉक तालबेहट कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि 13वें वित्त आयोग में 9,35,910 रुपये की धनराशि अप्रैल माह में प्राप्त हुई है। इस तरह कुल मिलाकर 9,33,986 धनराशि के सापेक्ष व्यय शून्य है, जिसपर उन्होंने ऐतराज जताते हुए कार्ययोजना के अनुसार धनराशि का उपभोग करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। राज्य वित्त आयोग 11,13,253 रुपये के सापेक्ष तीन कार्यों पर 9,81,403 रुपये की धनराशि का उपभोग कर लिया है।

उन्होंने कार्ययोजना के अनुसार अवशेष 1,31, 850 रुपये का उपभोग करने के निर्देश दिए। इंदिरा आवास की समीक्षा में 75 आवास निर्माणाधीन पाए गए। इनमें 35 आवास पूूर्ण हो गए हैं। उन्होंने शेष आवासों का कार्य 30 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोहिया आवास छत स्तर तक पूर्ण पाए गए। उन्होंने राजस्व ग्रामों में मनरेगा के दो-दो कार्य चालू रखने के निर्देश दिए। इससे पहले जखौरा ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण में भी राज्य एवं 13वें वित्त आयोग की धनराशि अवशेष मिली थी।
विज्ञापन


स्वच्छ शौचालय की धीमी प्रगति
ललितपुर। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने स्वच्छ शौचालय की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया है। लोहिया समग्र ग्राम वस्तगुवां में स्वीकृत 300 के मुकाबले 100 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो सका है। उन्होंने जून माह तक अवशेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें