फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिसगना ने बरायठा को हरा कर क्रिकेट ट्राफी जीती

विज्ञापन
ौंरई में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेता टॉफी के साथ विजेता टीम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। ग्राम सौंरई में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इसमें तिसगना की टीम ने बरायठा की टीम को हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले टॉस जीतकर तिसगना की टीम बैटिंग करने उतरी और लकी राजा के 94 रन की मदद से 16 ओवर में 252 रन बनाए। जवाब में उतरी बरायठा की टीम महज 78 रन पर सिमट गई। तिसगना टीम के लकी राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के दीवान धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता टीम के कप्तान शैलेंद्र तोमर को जीत की इनाम राशि 7,100 रुपये प्रदान की। तिसगना टीम की जीत में अवधेश राजा, गोलू राजा, अभिषेक राजा, दीपक राजा, योगेंद्र राजा, विकास राजा, हर्ष राजा, टुन्नू राजा, वृंदावन, अजय कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें