फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा के रंग में सजाया गल्ला मंडी सब स्टेशन

Thu, 26 Jan 2017 01:30 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वर्षों से ऊबड़-खाबड़ और वीरान सा दिखने वाला गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन इस बार कुछ अलग ही नजर आने लगा है। विद्युत अधिकारियों ने यहां बेकार पड़े कबाड़ का उपयोग कर बिजली घर का सौंदर्यीकरण करा दिया है, साथ ही इस बार गणतंत्र दिवस को विशेष बनाने के लिए सब स्टेशन को तिरंगा रंग में सजाया गया गया है। मुख्यगेट को तिरंगा कलर में पेंट किया गया है, तो सब स्टेशन की साफ-सफाई करते हुए क्यारियां बनाकर पौध रोपण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन के माध्यम से आधे शहर समेत सात दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक आस्थान चंदेरा को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है। विभाग के अवर अभियंता पंकज मौर्य की पहल पर सब स्टेशन को कबाड़ से संवारना शुरू करवा दिया। सबसे पहले उन्होंने मुख्य गेट से सब स्टेशन की रोड के दोनों ओर पड़े कबाड़ को हटवाकर यार्ड में पीछे रखवा दिया और उसी कबाड़ में से कुछ जरूरत के पाइप आदि सामानों का उपयोग करते हुए रोड के दोनों ओर टूटे खंभों की बाउंड्री बनवाकर क्यारियां बनवा दी। साथ ही इन क्यारियों की सुरक्षा को तार फैंसिंग भी करवा दी। वहीं मुख्य गेट को तिरंगा रंग में पेंट करवाया गया है।
      
कबाड़ से बढ़ा रहे खूबसूरती      
ललितपुर। बिजली घर में वर्षों से खराब पड़ा स्क्रैप का उपयोग कर सब स्टेशन को संवारने की अवर अभियंता पंकज मौर्य की सोच ने सब स्टेशन की रौनक ही बदल दी है। टूट चुके खंभों व पाईप का उपयोग उन्होंने क्यारियों के निर्माण में किया है। टूटे हुए सीमेंट के खंभों से उन्होंने क्यारियों की बाउंड्री बनवा दी है। साथ ही लोहे के टूटे पाइपों को कटवाकर उन्होंने बाउंड्री क्यारियों की सुरक्षा को तार फैंसिंग कर करवा दी है। इन खंभों व पाइपों पर भी रंगरोगन करवा दिया है। क्यारियों में उन्होंने विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगवाने का निर्णय लिया है। ताकि रंगरोगन के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों से सौंदर्यीकरण को चार चांद लग जाएं।             
विज्ञापन


सब स्टेशन पर कई वर्षों से कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसका विद्युत कार्य में कोई उपयोग नहीं हो पा रहा था। गणतंत्र दिवस पर साफ-सफाई व तैयारियों के चलते यहां सौंदर्यीकरण कराने का विचार आया। खराब कबाड़ दूर भी करना था, जिसके चलते इसी कबाड़ से ही संवारने का निर्णय लिया गया है। मुख्य गेट को तिरंगा रंग में भी सजाया गया है, साथ ही तिरंगा रंग के सम्मान का ध्यान रखा गया है।             
विज्ञापन

-पंकज मौर्य, अवर अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें