फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बृहस्पतिवार रहा सबसे ठंडा दिन, सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिनभर सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सर्दी का कहर देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सुबह शीतलहर के बाद करीब 11 बजे भगवान भास्कर के दर्शन जरूर हुए, लेकिन धूप हल्की होने से लोगों को सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिली। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं, शाम चार बजते ही सर्दी ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घरों में हीटर और ब्लोअर से राहत पाने की कोशिश की। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीर और दो पहिया वाहन से चलने वालों को हुई। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन और सर्दी का कहर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
यह रहेगा अनुमानित तापमान
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
18 जनवरी - 16 - 6
19 - 17 - 7
20 - 18 - 8
21 - 19 - 8
22 - 21 - 9
23 - 21 - 9
24 - 21 - 9
25 - 22 - 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें