फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : demo
विज्ञापन
दो जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है। कस्बा बानपुर के कुछ दूरी पर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के पास अनियंत्रित रफ्तार में भाग रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की झांसी ले जाते समय मौत हो गई और सवार युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ट्रक को जब्त करके थाने ले आई हैं, वहीं तहरीर न मिलने पर अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम सूरी खुर्द निवासी अमान सिंह (18) पुत्र घनश्याम सिंह मंगलवार की दोपहर मोटर साइकिल से कस्बा बानपुर सब्जी लेने जा रहा था। वहीं, गांव का ही बृजेश (18) पुत्र सुकलाल भी उसके साथ बाइक पर सवार था। दोनों कस्तूरबा विद्यालय के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को बानपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उन्हेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अमान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसको मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बृजेश का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के परिजनों द्वारा अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर तो फरार हो गया है, लेकिन ट्रक को पुलिस ने राहगीरों की मदद से जब्त कर बानपुर थाने ले आई है।
इसी तरह पाली थानांतर्गत ग्राम निबाहो निवासी लोकपाल (40) पुत्र ऊदल सिंह और गुड्डे (35) पुत्र खेतसिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निबाहो निवासी दोनों युवक फलदान लेकर सागर जिले के बमौरी गांव जा रहे थे। मालथौन कस्बे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जहां दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें