फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, मां पर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पति से अनबन के बाद तीन माह से मायके में रह रही महिला के तीन साल के पुत्र रितिक की रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपनी पत्नी पर मायकेवालों के साथ मिलकर मार डालने का आरोप लगाया। वहीं, मृतक की मां ने बताया कि खेलते समय पानी का गिलास पैर पर गिरने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हाे गई।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा निवासी सुरेश पंथ ने बताया कि वह इंदौर में काम करता है। उसकी पत्नी व तीन साल का पुत्र रितिक भी इंदौर में रहते थे। जुलाई माह में उसकी पत्नी से अनबन हो गई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद उसकी पत्नी रितिक को लेकर ललितपुर अपने मायके मेें रहने आ गई थी। कुछ दिन पूर्व वह ग्राम खड़ोवरा आ गया था। यहां वह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा था। लेकिन वह ससुराल नहीं आई। रविवार की रात को उसके पास पत्नी के मायके से फोन आया कि रितिक की मौत हो गई है और वह मेडिकल कॉलेज में है। जिसके बाद रात को वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो यहां वह नहीं मिला।
यहां चिकित्सकों से जानकारी की तो पता चला कि करीब डेढ़ घंटे पूर्व बच्चे को मृतावस्था में लाया गया था। इसके बाद सुरेश ने पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद रितिक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पिता सुरेश ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर पुत्र रितिक को मार डालने का आरोप लगाया। वहीं, रितिक की मां ने बताया कि रविवार की दोपहर खेलते समय रितिक के पैर पर पानी से भरा गिलास गिर गया था। जिसमें उसके अंगूठे में चोट आ गई थी। रात को अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होकर अचेत हो गया था।
विज्ञापन

आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें