फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुंभ के चलते बलिया एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ में भारी भीड़ के चलते प्रयागराज होकर आने वाली दादर गोरखपुर, बलिया स्पेशल चार दिन के लिए और खजुराहो ललितपुर पैसेंजर ट्रेन 11 दिन के लिए निरस्त कर दी गई है। जबकि, प्रयागराज एक्सप्रेस दो दिनों तक डॉ. आंबेडकरनगर से खजुराहो तक ही संचालित की जाएगी।
प्रयागराज रूट पर ट्रेनों की आवाजाही काफी देर होने एवं तकनीकी कारणों से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें ललितपुर में ठहराव वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ललितपुर से खजुराहो के मध्य चलने वाली 51817 व 51818 पैसेंजर ट्रेन को 18 से 28 फरवरी तक 11 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, 01027 दादर गोरखपुर एवं 01025 बलिया स्पेशल मेला ट्रेन को 18 से 21 फरवरी तक चार दिन के लिए निरस्त किया गया है। इसी प्रकार डॉ. आंबेडकर नगर से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस को मंगलवार और बुधवार को डॉ. आंबेडकर नगर से खजुराहो के मध्य ही संचालित की जाएगी। यह ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के लिए इन दिनों में निरस्त की गई है।
विज्ञापन


झेलम एक्सप्रेस दो दिन से निरस्त : पुणे से चलकर जम्मूतवी जाने वाली डाउन रूट की झेलम एक्सप्रेस बीते सोमवार व मंगलवार को पुणे जंक्शन से तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। आज बुधवार को भी यह ट्रेन निरस्त रहेगी और ललितपुर स्टेशन पर नहीं आएगी।
विज्ञापन


प्लेटफार्म टिकट का वितरण बंद : महाकुंभ में भीड़ कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने 17 फरवरी से प्लेटफार्म टिकट का वितरण बंद कर दिया है। पहले प्लेटफार्म टिकट का वितरण 14 फरवरी तक ही बंद किया गया था, जबकि इसके बाद 25 से 28 फरवरी तक टिकट वितरण बंद किया गया था, लेकिन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ने के लिए चलते यह आदेश 17 फरवरी से ही लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें