फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डिब्बे में मिठाई तौलते पाए जाने पर तीन मिठाई दुकानदारों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दिवाली के मद्देनजर बाट माप विभाग ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आठ दुकानों पर कार्रवाई की गई है। इनमें तीन मिठाई दुकानों का चालान किया गया। वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप एसके गुप्ता ने दुकानदारों को डिब्बे का वजन मिठाई में न जोड़ने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सही मात्रा में मिठाई देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बाट माप के वरिष्ठ निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ जांच की। टीम ने शहर की मिठाई और अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। स्टेशन रोड स्थित एक स्वीट्स पर डिब्बे सहित मिठाई तौलते पाया गया। महावीरपुरा स्थित दो मिष्ठान भंडार पर भी यही गड़बड़ी मिली। इन तीनों मिठाई दुकानों का चालान किया गया। वहीं, दो अन्य मिठाई दुकानों पर जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई।
000000000000000
तौल यंत्रों का सत्यापन
कटरा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स पर तौल यंत्र का सत्यापन नहीं पाया गया। स्टेशन रोड स्थित दो ज्वैलर्स पर भी यही स्थिति थी। सोना रखकर फाइनेंस करने वाली कंपनी पर भी छापामार कार्रवाई हुई। यहां भी तौल यंत्र का सत्यापन ठीक नहीं पाया गया। इलाईट एक प्रतिष्ठान पर भी कुछ इसी तरह का प्रकरण सामने आया। इन सभी पांच दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

0000000000
डिब्बे में मिठाई तौलने पर कार्रवाई
धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व के कारण शहर में मिठाई का कारोबार तेजी पर है। ललितपुर जिले में अक्सर मिठाई दुकानदार कागज के डिब्बों में मिठाई को उसके वजन के साथ तौलते हैं। इससे ग्राहकों को सीधा नुकसान होता है। यदि कोई दुकानदार ऐसा करता पाया जाता है, तो जिला बाट माप विभाग को इसकी जानकारी दें। विभाग ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा।
0000000000000
धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के चलते शहर में मिठाई का कारोबार तेजी पड़ रहा है। जिले में प्राय: देखा गया गया है कि मिठाई दुकानदार कागज के बने डिब्बों में उसके वजन के साथ मिठाई तौलते हैं। इससे ग्राहक सीधा नुकसान होता है। इससे बचने के लिए यदि दुकानदार ऐसा करता पाया जाता है, तो इसकी जानकारी जिला बांट माप विभाग को दें, ताकि उक्त दुकानदार के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जा सके।-एसके गुप्ता,वरिष्ठ निरीक्षक, जिला बांट माप विभाग ललितपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें