जखौरा पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने मंगलवार की शाम को क्षेत्र के ग्राम बसवां में चेकिंग के दौरान 3.80 लाख रुपये कीमत का 18 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की खेती भी करते हैं।
थानाध्यक्ष जखौरा पुलिस ने थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान जब पुलिस टीम ग्राम बसवां में गश्त कर रही थी, इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग जाते दिखाई दिए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके पास से प्लास्टिक की तीन अलग-अलग बोरियों में 18 किलो 800 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 3.80 लाख रुपये बताई जा रही। पकड़े गए तीनों आरोपी ग्राम बसवां के ही निवासी हैं। इनमें साहब सिंह (45) पुत्र रानाजू, बलबंत सिंह और दीपू राजा शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गांजे की खेती भी करते हैं। आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह, हैका, खैरापति, अनिल कुमार, शिवकुमार व राहुल चौधरी शामिल हैं।